Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-15 at 08.37.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एजी मिशन स्कूल में पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन, थानाधिकारी ने दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2025। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बच्चों को देशभक्ति को अपने जीवन में शामिल करने एवं किसी भी कैरीयर को चुनने के बाद अपना कार्य देश प्रथम मान कर करने की प्रेरणा दी। संस्था उपाध्यक्ष मोहम्मद अयुब, संरक्षक उदाराम चौधरी, प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया।कार्यक्रम संयोजन सुमन जैन एवं महादेव बोहरा ने किया व कार्यक्रम में शाला विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति मय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम आयोजन में मनोज कुमार, मोहम्मद शकील, रमेश तिवारी, अंजुलसिंह, पूनम आर्य, गायत्री प्रजापत की सक्रियता रही एवं उपप्राचार्य सुनीता कौशिक ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने देशभक्ति को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

नगरपालिका ने लहराए तिरंगें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका द्वारा स्वाधिनता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पालिका द्वारा घूमचक्कर, पालिका भवनों, सार्वजनिक भवनों एवं कार्यालयों को सजाया गया है। वहीं पालिका द्वारा गांधी पार्क में सुबह 7.15 बजे, बाजार में स्थित पालिका भवन में 7.30 बजे एवं नेशनल हाईवे पर स्थित पालिका भवन में 8 बजे ध्वजारोहण किया गया है। वहीं रूपादेवी मोहता उमावि के खेल मैदान में हो रहे उपखण्ड़ स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थांए भी पालिका द्वारा की गई है। पालिका के ध्वजारोहण पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया एवं इस दौरान ईओ अविनाश शर्मा, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पार्षद पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, लीलाधर बोथरा, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, सहीराम सायच, एसआई हरीश गुर्जर,  भाजपा नेता एवं शहरवासी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में पालिकाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, शामिल हुए अनेक पार्षद व वरिष्ठ नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में उत्साह के साथ किया ध्वजारोहण।

एनवीपी में हुआ ध्वजारोहण, शुरू हुआ रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद भवन में संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य रमेश प्रजापत, अशोक बिहानी, राधेश्याम तापड़िया, सत्यनारायण स्वामी आदि मौजूद रहे एवं राष्ट्रगान गाया। यहां पर क्षेत्र के युवाओं से अपनी देशभक्ति दिखाने का आह्वान करते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ध्वजारोहण के बाद रक्तदान शिविर शुरू हो गया है एवं शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम रक्त संग्रहण करने पहुंची है। संस्था कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने एवं करवाने का आह्वान क्षेत्रवासियों से किया है। शिविर में दोपहर 2 बजे तक रक्त दान किया जा सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनवीपी भवन में संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद प्रारंभ हुआ रक्तदान शिविर।