Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-15 at 07.29.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले 14 अगस्त को क्षेत्र में सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवान राकेश जाखड़ को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। जाखड़ करीब तीन साल पहले बतौर अग्निवीर भारतीय सेना की 16 ग्रेनेडियर टुकड़ी में शामिल हुए थे व वर्तमान में कश्मीर के लदाख सेक्टर में पोस्टेड थे। वे अभी अपने गांव आये हुए थे व इसी दौरान सड़क हादसे में उन्हें अपनी जान गँवानी पड़ी। इसके बाद से ही उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की मांग उठ रही थी और सेना के अधिकारियों को जानकारी मिलने पर उन्होंने भी अपने जवान को सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार बीकानेर से सेना की 19 MAC डिवीजन के सैनिक बीकानेर से रवाना हो गए और श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर अपने साथी सैनिक की देह को गांव तक पहुंचाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिक राकेश जाखड़ की देह को अभी सुबह 9 बजे राजकीय हॉस्पिटल से गांधी पार्क में लाया जाएगा एवं यहां से सेना के ट्रक में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई शुरू होगी। गांधी पार्क से घुमचक्कर, बाना, उपनी होते हुए उनके पैतृक गांव लिखमीसर उतरादा पहुंचेगी व वहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई देने लिखमीसर के ग्रामीण सहित क्षेत्र के नेता श्रीडूंगरगढ़ पहुँच रहे है।