Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। आड़सर बास में करीब तीन घंटे से बिजली गुल है। नागरिक बिना बिजली परेशान हो रहें है। यहां वार्ड 32 में स्थित खुले मैदान में एक बिजली पोल से उतरे करंट, की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई है। वार्डवासियों ने विभाग को सूचना देकर लाइट कटवाई व मौके पर एकत्र हो गए। गाय मालिक लालचंद सारस्वत निवासी रीड़ी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बताया कि यहां विभाग ने बिना उचित संसाधनों के थ्री फेस लाइट कर दी है। जिससे पोल में लगातार करंट आ रहा है। यहां 12 माह पानी भरे रहने की भी समस्या है। जिससे गत दिनों एक बछड़ा भी चपेट में आ गया व अब एक गाय चपेट में आ गई है। मौके पर एकत्र वार्ड वासियों ने तुरंत समस्या के समाधान की मांग की। इसे लेकर लंबा गतिरोध चला व आखिरकार आपसी समझाईश से समाधान कर दिया गया है। सारस्वत ने गाय के मरने से हुए नुकसान का भुगतान करने की मांग करते हुए विभाग को ज्ञापन सौंपा है। वहीं सिटी जेईएन ने बताया कि गाय के हटते ही कुछ देर में आड़सर बास की बिजली सुचारू कर दी जाएगी।