Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। पुरानी कहासुनी की रंजिश में एक जने ने अपने ही गांव के एक युवक पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे युवक चोटिल हुआ और दोनों के बीच गांव के मौजिज लोगों की समझाईश बेअसर होने के बाद चोटिल युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि गांव राणासर हंसावतान निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र भैराराम नायक ने इसी गांव के फुसाराम पुत्र पन्नाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2-3 बजे वह अपने घर से सामान लाने के लिए दुकान की ओर जा रहा था। आरोपी पुरानी कहासुनी को लेकर उससे रंजिश रखता है। वह अचानक पीछे से लाठी लेकर आया व उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे अधमरा कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया तो मरा समझकर छोड़ गया। मारपीट में परिवादी का मोबाइल भी टूट गया। आस पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो वे आकर उठाकर घर ले आए व अस्पताल में ईलाज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।