Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। परीक्षा के आयोजन के दौरान ही पेपर लीक होने की पुष्टि हो जाने के बाद आरपीएससी ने अधिकारी ग्रेड- 2 एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-4, स्वायत्त शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2022 निरस्त कर दी है। सचिव रामनिवास मेहता ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि इस परीक्षा में शामिल समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की निकट भविष्य में पुन: परीक्षा करवाई जाएगी। विदित रहे आयोग द्वारा दिनांक 14 मई को 111 पदों हेतु आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ स्वायत्त शासन विभाग की प्रतियोगी परीक्षा, 2022 में हुई। जिसमें 1,96,483 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी विचारित सूची में कुल 311 अभ्यर्थी सम्मतिलित थे। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा के आयोजन दिनांक 14 मई 2023 को ही नयाशहर पुलिस थाना बीकानेर में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि परीक्षा केंद्रो पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेस के माध्यम से परीक्षा में नकल हुई है। प्राप्त शिकायतों के संबंध में आयोग द्वारा दिनांक 12 जून 2024 को शिकायतों की जांच हेतु एटीएस व एसओजी को लिखा गया था। अब ये सामने आ गया है की परीक्षा आयोजित तिथि के दौरान परीक्षा की गोपनीयता के भंग हो गई थी। इस मामले में अनेक अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हुई है। आयोग द्वारा निकट भविष्य में पुनः परीक्षा आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं बता देवें अब सभी की नजरे धांधली से भरी एसआई परीक्षा पर टिक गई है। इसमें भी बड़ी संख्या में लोगों को फैसले का इंतजार है।