Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। कस्बे के रानी बाजार में ढ़ल्ला मैंशन में राधेश्याम राजेशकुमार ढ़ल्ला शो रूम गुरूवार को गुरू पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में भव्यता के साथ शुभारंभ हो गया है। शो रूम का उद्घाटन विधिविधान से पूजन के साथ हुआ व यहां परिवार के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम व गिन्नीदेवी ढ़ल्ला मौजूद रहें। दोनों ने फीता काटते हुए राजेशकुमार को शुभकामनाएं देते हुए व्यापार की नई बुलंदिया हासिल करने का शुभाशीष दिया। आकाश व आदित्य ने बताया कि इस शुद्ध चांदी बाड़े में चांदी के बर्तन, मूर्तियां, उपहारों की विभिन्न रैंज ग्राहकों को मिल सकेगी। वहीं सोने की कलात्मक आभूषणों की शानदार रैंज हॉलमार्क ज्वैलरी के रूप में मिल सकेगी। धनतेरस के मौके पर सोने व चांदी के आभूषण, सिक्के व बर्तनों की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी के निर्माता व विक्रेता होने के कारण ग्राहकों की पसंद के डिजायन मिल सकेंगे। शो रूम के उद्घाटन के मौके पर भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल सहित बड़ी संख्या के क्षेत्र के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। सभी ने बधाईयां व शुभकामनाएं दी। राजेश कुमार ढ़ल्ला ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानी बाजार में खुला चांदी का बाड़ा, भव्य शुभारंभ हुआ गुरूवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चांदी के बर्तन, मूर्तियां, उपहार सहित विभिन्न सामानों की रहेगी हर समय उपलब्धता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने चांदी के कलात्मक गहने मिलेंगे हॉलमार्क के विश्वास के साथ।