Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जेपीएस में मनाया खेल दिवस, बच्चों ने खेले खूब खेल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम जयपुर पब्लिक स्कूल में गुरूवार को उल्लास के साथ खेल दिवस मनाया गया। बच्चों आडटडोर खेल कबड्डी, खो खो, फुटबाल, रस्से चढ़ाई के खेल खेलें। बच्चों ने अपनी रूचि के खेल चुने और खेलों में भाग लिया। संस्था निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धाजंलि देते हुए विद्यार्थियों को उनके जन्म व जीवन के बारे में बताया। घिंटाला ने खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि ध्यानचंद ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने देश का नाम पूरे विश्व में प्रसारित किया और देश में लोकप्रिय हुए। विद्यालय एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को अपना लक्ष्य तय करने व उसे पूरा करने के लिए मेहनत व लग्न से जुट जाने की प्रेरणा दी। इस दौरान एमडी ने आज से प्रारंभ होने वाले जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जयपुर पब्लिक स्कूल की टीम को हरी झंडी दिखा कर विजय कामना के साथ रवाना किया। स्कूल स्टाफ के संदीप गोदारा, अंशू शर्मा, सत्यपाल, हरीश शर्मा, विनोद कुमार, संदीप सिंह, लक्ष्मण राम, भरत सिंह, कंचन, रंजीत कौर सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा व खेलों के आयोजन में सक्रिय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने खेला कबड्डी का खेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने खो खो के मैच खेलें।

राजकीय महाविद्यालय मोमासर में मनाया खेल दिवस

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉलेज आयुक्तालय के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय मोमासर में गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कॉलेज के नॉडल प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि गांव में खेलों के प्रति जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थियों ने रस्सा कस्सी व कबड्डी के खेल खेलें और मेजर ध्यानचंद को याद किया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ डॉ रिनी, डॉ अविनाश पारीक, ईश्वर सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय मोमासर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए अनेक आयोजन।

एबीवीपी ने खेल दिवस पर किया योग कार्यक्रम का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तेजा मंदिर प्रांगण में मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय निकेतन के योग शिक्षक किशन शर्मा ने अपनी सेवाएं देते हुए प्राणायाम व आसन करवाए। शर्मा ने जीवन में योग के महत्व को बताते हुए महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के बारे में जानकारी दी। परिषद के वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के संघर्ष से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने की सीख दी। इस दौरान अनेक सदस्य शामिल हुए व योग किया।