Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-29 at 21.30.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। स्वर्णकार माताजी मंदिर प्रांगण में गुरूवार को श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। समाज के वरिष्ठ कल्याणदत्त भामा की अध्यक्षता में बैठक में उपस्थित समाज सदस्यों ने ओमप्रकाश कड़ेल को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। कड़ेल को नए कार्याकाल की बधाई देते हुए भामा ने बताया कि ओमप्रकाश धूपड़ को मंत्री व जितेन्द्र कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष कड़ेल ने कार्यकारिणी में पवन गोयतान, रामावतार भामा, रामचंद्र, जांगलवा, श्याम मौसूण, पवन बुटण, मदन मौसूण, घनश्याम, पवन सहदेवड़ा, मांगीलाल मौसूण, कालूराम रोडा को नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज की एकता व विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करेंगे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कड़ेल को फुलमाला पहना कर स्वागत किया।