Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आंतक है, यहां लगभग हर दिन छोटी-बड़ी चोरी की कोई ना कोई वारदात हो ही रही है। इसी क्रम में अज्ञात चोर ने क्षेत्र के गांव इंदपालसर हिरावतान में सरकारी टयुबवैल की करीब 150-160 फीट केबल चोरी कर ली। जेईएन मनीष कुमार महाजन ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि इंदपालसर हिरावतान के चूलीया जोहड़ में स्थित जलदाय विभाग के टयुबवैल में ग्रामीणों ने लोरिंग करवा कर मोटर एवं केबल बाहर रखवाई थी। जिसमें से केबल काट कर गत 14 जनवरी की रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने जेईएन की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।