Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लोग ठंड से ठिठुर रहें है। गर्म कपड़े, गर्म खान पान के साथ नागरिक गर्माहट ढूंढते नजर आ रहें है। कहीं अलाव जल रहें है तो कहीं हिटर से ताप लिया जा रहा है। इंसान के साथ जानवर भी सर्दी से बचाव करने के प्रयासों में जुटे है। आज भी पूरे अंचल में घना कोहरा छाया है और कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवाओं से फलों के पेड़ों को बचाने के लिए किसान उन्हें चुनड़ी सहित पुराने कपड़ो की ओट पहना कर बचाव करते जुट गए है। बरजांगसर के किसान राम चौधरी ने अपने खेत में आम, सागवान, अनार, अमरूद, संतरा व खजूर के पौधों व पेड़ो को ओट देकर ढक दिया है। चौधरी ने बताया कि लगातार पड़ रहें कोहरे में ठंड से बचाव के लिए ओट का सहारा लिया जा रहा है। किसान पाले की आशंका से चिंतित भी हो रहें है। ऊपनी के किसान भागीरथ गोदारा ने बताया कि कोहरे से किसान प्रसन्न है परंतु हवा अधिक ना चले तो भला हो। गांव बाना, रीड़ी में भी घना कोहरा छाया है। बता देवें कृषि विभाग ने भी सरसों की फसल में चेंपा रोग से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की है जो नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप पूरी खबर पढ़ सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार पहुंचे व्यापारियों ने दुकानें खोलकर पहले अलाव तापा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में छाया घना कोहरा, ठंडी हवा से किसान चिंतित। (फोटो भागीरथ गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में फलों सहित विभिन्न पेड़ों को सर्दी से बचाने के लिए उन्हें ढका। (फोटो- राम चौधरी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों में ढक दिए पेड़, सर्दी से बचाव का कर रहें है उपाय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में छाया घना कोहरा।(फोटो- सीताराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्दी से ढूंढ रहें है बचाव, लगातार पड़ रही ठंड से नागरिक हुए परेशान।

पढें कृषि विभाग से आई किसानों के लिए खास खबर-

https://wp.sridungargarhtimes.com/at-the-time-of-outbreak-of-chempa-in-mustard-crop-spray-medicine/