Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-27 at 20.54.03 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। कृषि छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी क्षेत्र के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान से आई है। यहां कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययन करने वाली कृषि छात्राओं को 30 हजार की छात्रवृति की सुविधा के साथ JET, ICAR (CUET ) और BHU की तैयारी करने का मौका भी मिल रहा है। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि बालिकाओं को अब श्रीडूंगरगढ़ से बाहर जाकर JET, ICAR की तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, अब बड़े संस्थानों से आधी फीस में भारती निकेतन में JET, ICAR की तैयारी करवाई जा रही है। स्वामी ने बताया कि संस्थान में 11वीं और 12वीं के साथ फाउंडेशन में JET, CUET और BHU की तैयारी गत 3 वर्षों से करवाई जा रही है। जिनमें 1 दर्जन से भी अधिक विधार्थियो का चयन JET में 12वीं के साथ ही हुआ है। विद्यालय के साइंस विंग तथा एग्रिकल्चर विंग के अध्यापकों ने बताया की पिछले वर्षो में 12वीं के बाद मात्र 2 महीने के क्रेश कोर्स में 1 दर्जन से अधिक कृषि विधार्थियों का JET में चयन हुआ है जो वर्तमान में सरकारी कृषि महाविद्यालय में अध्ययन कर रहें है। शिक्षकों ने बताया कि बीकानेर संभाग में एकमात्र आधुनिक कृषि प्रयोगशाला भारती निकेतन स्कूल में तैयार की गई है। जहां कृषि विद्यार्थियों द्वारा दूध में मिलावट की जांच, पानी और मिट्टी के सैंपल की जांच आदि ज्ञात कर अपने ज्ञान का संवर्द्धन कर रहें है। निदेशक स्वामी ने बताया कि 11वीं कक्षा में कृषि विषय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भारती निकेतन स्कूल में विजिट जरूर करें और अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।