Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-27 at 19.45.38 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। ग्राम पंचायत बींझासर के गांव राजपुरा में गुरूवार को करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय जस्सूकंवर पत्नी भंवरसिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को दिनभर परिजनों सहित क्षेत्रीय नेताओं ने धरना स्थल पर डटकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की। वहीं दिनभर प्रदर्शन के बाद देर शाम करीब 6 बजे प्रशासन व धरनार्थियों के बीच सहमति बनी। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि पीड़ित परिवार को 13 लाख की सहायता, एक संविदा नौकरी, दोषी कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई, गांव राजपुरा को कृषि फीडर की 6 घंटे आपूर्ति से मुक्ति देकर सुचारू घरेलू आपूर्ति फीडर से जोड़ने, गांव की पुरानी लाइनें व पोल बदलने, गांव में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांगे मान ली। परिजनों ने शव लेने पर सहमति जताई। वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने जिला कलेक्टर से बात कर मांगो पर सहमति दी। इस दौरान धरना स्थल पर सीपीआई (एम) जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, अनिल बारूपाल, भगवान सिंह मेड़तिया, सरपंच सुनील मेघवाल, पार्टी प्रतिनिधि सोहनलाल, सेखर रेगर, मुखराम गोदारा, नानूराम नैन, महेन्द्र सिंह लाखसर, कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच रामदयाल गोदारा, सुरेंद्र सिंह भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।