Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। ट्रेन से कट कर होने वाली मौतों की संख्या क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। आज सूडसर स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर बेनीसर की ओर मानसिक रूप से परेशान एक जना ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान टीम सहित मौके पर पहुंचे। चैनदान ने बताया कि मंगलवार सुबह बीकानेर से चूरू जाने साधारण सवारी गाड़ी (डेमू) की गांव दुलचासर निवासी 47 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र रूघाराम नायक की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के छोटे भाई मामराज नायक ने इस संबंध में सेरूणा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई तीन-चार साल से मानसिक रूप से बीमार था। मंगलवार सुबह घर से निकलकर रेलवे पटरी से पास पहुंच गया और करीब पौने ग्यारह बजे बीकानेर से चूरू जाने वाली सूडसर से रवाना हुई ट्रेन की चपेट में आ गया।