Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। आज बीकानेर में सीएम अशोक गहलोत की सभा से पूरे जिले से उपखंडों के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में हलचल नजर आई। श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता बीकानेर पहुंचे व अपने नेता का अभिनंदन किया। इस दौरान गोदारा गहलोत के साथ मंच पर नजर आए व गोदारा ने गहलोत से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में अनेक मांगपत्र सौंपे। उन्होंने बिग्गा-बीदासर, श्रीडूंगरगढ़ – दुसरणा मार्ग पर अंडर ब्रिज, श्रीडूंगरगढ़ – बीदासर रोड पर ओवर ब्रिज, विभिन्न पंचायतों में जीएसएस, विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पीने के पानी की भारी किल्लत को देखते हुए अनेक जगहों पर ट्यूबवेल, बजट में घोषित ट्रोमा सेंटर व बस स्टैंड को शीघ्र बनवाने की मांग गहलोत से की। इस दौरान प्रधान सावित्री देवी गोदारा, कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी विमल भाटी, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना व हेतराम जाखड़, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, रामसरा सरपंच लक्ष्मण जाखड़, बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, राजेडू सरपंच श्रीराम गरूवा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, उदरासर सरपंच किशन गोदारा, सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादू, पार्षद अंजू पारख, प्रह्लाद सोनी, हीरालाल जाट, राजेश मण्डा, अयूब दमामी, प्रकाश दुसाद, भवरलाल जाखड़, गणेश पोटलिया, राजन मुंड, विनोद माली,सन्दीप मारू, मनोज सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। इस दौरान गोदारा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के कार्यों को जनता के बीच ले जाकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मुख्यमंत्री से चर्चा की पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने, की समस्याओं के समाधान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार के साथ मंच पर बैठे कांग्रेस के मंत्री व नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा मौजूद रहें सभा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र से अनेक युवा भाग लेने गए सीएम की सभा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे कांग्रेसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक सरपंच प्रतिनिधि पहुंचे कार्यक्रम में।