Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया वहीं एक युवक को ध्वनि प्रदूषण करने पर पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल देवाराम ने शाम करीब साढ़े पांच बजे दरगाह रोड की और श्रीडूंगरगढ़ रोही में बिग्गाबास निवासी 45 वर्षीय सुभाष पुत्र तिलोकाराम राणा को गिरफ्तार किया व आरोपी से अवैध शराब के 40 देशी पव्वे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में एएसआई महेंद्रसिंह ने रात करीब सात बजे सेरूणा के सरकारी अस्पताल के पास तेज आवाज में डेक बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर दुलाराम नाई को पकड़ा। पुलिस ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज किया। विदित रहें स्कूल सहित सरकारी इमारतों के आस पास बेवजह तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण करना कानूनन अपराध है।