Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 26 नवंबर 2025। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बीच बुधवार को अंचल के सरकारी स्कूलों में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को वोट देने के संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान के बारे में जानकारी दी गई।
संस्थाप्रधानों ने बच्चों को एसआईआर के बारे में जानकारी देते हुए परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन भरे जाने के बारे में बताया। विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्य व मूल अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मतदान शपथ भी दिलवाई गई। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने बताया कि किशोर विद्यार्थियों को मतदान के बारे में जानकारी देते हुए लोकतंत्र में वोट का महत्व बताया गया। उन्हें अपने घर व पड़ोस में भी मतदान के लिए प्रेरणा देने की बात कही गई। इस दौरान स्कूलों का स्टाफ भी कार्यक्रम में सक्रिय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि दुलचासर में युवा विद्यार्थियों को दिलवाई मतदान की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि सूडसर में मतदान का महत्व बताते हुए दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राउमावि में बच्चों को मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में शिक्षकों ने दिलवाई विद्यार्थियों को मतदान शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को मतदान के बारे में जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में संस्था प्रधान ने दी विद्यार्थियों को मूल अधिकार व कर्तव्य की जानकारी, दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणकरासर के राउमावि में मनाया संविधान दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के राउमावि में बच्चों को दी संविधान की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर में राउमावि में विद्यार्थियों को दिलवाई मतदान की शपथ।