Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220811-WA0014
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2022। एक ओर जहां रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर चार बहनों के भाई की चिता जल उठी है। गांव धीरदेसर चोटियान के बुजुर्ग भंवरसिंह भाटी के घर कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम पसरा है। भंवरसिंह के युवा पुत्र सोहन सिंह की दुःखद हादसे में बुधवार को मौत हो गई है और सोहन के चार अन्य भाई व चार बहनें सदमे में है।
भाई ने दर्ज करवाई मर्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्ण सिंह पुत्र भंवरसिंह भाटी राजपूत निवासी धीरदेसर चोटियान ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा छोटा भाई 30 वर्षीय सोहन सिंह बुधवार सुबह 9 बजे खेत से घर आ रहा था। गांव में घुसते ही ऊंट बिदक गया जिससे गाड़े के ऊपर से सोहनसिंह पत्नी व बच्चों सहित ऊंट से गिर गए। सोहन सिंह गिरते ही बेहोश हो गया और उसे पीबीएम अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा बुधवार शाम परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

5 बच्चे व पत्नी के साथ रक्षाबंधन की खरीददारी करने गांव आ रहें थे सोहनसिंह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोहनसिंह खेत में ही ढाणी बना कर रहता था और बुधवार को अपनी पत्नी छोटू कंवर व 4 बेटियों व एक बेटे के साथ धीरदेसर चोटियान के बाजार में सामान लेने आ रहा था। गांव में प्रवेश पर ऊंट बिदकने से हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बमुश्किल ऊंट पर काबू पाया और सोहन सिंह को बचाने के प्रयास किए परंतु सोहनसिंह अकाल मौत का शिकार हो गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊंट बिदकने से त्योंहार के दिन लगा खुशियों को ग्रहण, मृतक थे चार बहनों के भाई।

भाई राखी बंधवाने आया, जीजा के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोहनसिंह की बूढ़ी मां व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी छोटू कंवर का भाई प्रह्लाद सिंह गांव लधासर, रतनगढ़ नई मोटरसाइकिल खरीद कर अपनी बहन से राखी बंधवाने व मोटरसाइकिल के तिलक करवाने बुधवार को गांव पहुंचा। परंतु बहन का हाल देखकर भाई के आंसू नहीं थम रहें है और आज सुबह उसे जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा है। पूरे परिवार में माहौल गमगीन है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दी रहें है।