Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2022-08-11 at 2.05.03 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जन जन को महोत्सव से जोड़ने का आह्वान किया है। जनप्रतिनिधियों का इसमें बड़ा योगदान रहेगा। गांवो में सरपंचों ने हर घर तिरंगा फहराने के अभियान का प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को गांव उदरासर में सरपंच किसनाराम गोदारा की अगुवाई में ग्रामीणों ने राष्ट्रीयता और पर्यावरण में सेतु बना दिया। ग्रामीणों को तिरंगे के साथ एक पौधे को वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीणों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए तिरंगा फहराने व एक वृक्ष के पालन का संकल्प लिया।
राधाकृष्ण पार्क में 170 पौधे लगाएं, देशभक्ति का किया उद्घोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के राधाकृष्ण पार्क में गांव के मौजिज ग्रामीणों ने 170 पौधे लगाए और यहां आए सभी युवाओं व बच्चों को तिरंगे वितरण किए जाएंगे। यहां सभी पौधे की एक एक जने ने पौधे को वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाते हुए हर घर तिरंगा का फहराने का संकल्प लिया। सरपंच किशन गोदारा ने सभी ग्रामीणों से आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ने का आह्वान किया और धरती का श्रृंगार करने की बात कही। इस दौरान गांव के सुरजाराम मोट ने युवाओं से महोत्सव में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने की बात कही। यहां परमाराम जाखड़, चुन्नीलाल मोट, सुरजनाथ सिद्ध, तुलसीदास स्वामी, शेराराम सुथार, नोरगराम, कानाराम गोदारा, बनवारी दास स्वामी, मोहनदास नन्दराम स्वामी, ओमप्रकाश मेघवाल, मुरलीधर मोट, चुन्नीलाल, दुलाराम, तोलाराम, आशाराम, खींयाराम, लेखराम गोदारा, कुम्भाराम गोदारा, ओमनाथ, सन्तोष स्वामी, सन्तोष गोदारा रामलाल भार्गव, नन्दराम गोदारा, रोहित, सहीराम खिलेरी, गुलराज, बजरंगलाल, किशन गोदारा, गुलाराम, केशराराम भार्गव, ओमप्रकाश, लीछीराम, पंचायत सहायक श्यामसुंदर सारस्वत, दुलदास स्वामी, राजू, भागीरथ स्वामी, सुंगन दास, मंगलाराम मेघवाल, शंकरलाल, राजूराम, हड़मान, कुंजबिहारी सहित अनेक युवा, बच्चे मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में अमृत महोत्सव के तहत सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने तिरंगा फहराने के साथ एक पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण युवा व बच्चों ने लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने लगाए 170 पौधे।