Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2024। खराब नियत के कारण अवैध बिजली चोरी के कारनामे बिजली विभाग के लिए सिरदर्दी बने हुए है वहीं दो जनों ने एक किसान को अवैध बिजली कनेक्शन की शिकायत कर देने के शक मे एक दिन बंधक बनाकर रखा ओर उसके साथ मारपीट की। सोनियासर गोदारान की रोही में रहने वाले 50 वर्षीय रामेश्वरलाल पुत्र रेवंतराम जाट ने निवासी गांव उदयकरणावतान, सांडवा ने सोनियासर गोदारान निवासी रामनिवास व राजूराम पुत्रगण रामकरण जाट व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे वह भूराराम सिंवर के खेत में अड़ाव में रेवड़ चरा रहा था। इस दौरान खेत के मार्ग के पास कैंपर गाड़ी आकर रूकी और इसमें से इसी गांव का रामनिवास पुत्र रामकरण जाट व एक अन्य जने ने गाड़ी से उतरकर उसे आवाज लगाई। जब वह गया तो उसे गंदी गंदी गालियां देने लगे और रामनिवास ने उसका फोन छीनते हुए चाकू निकाल कर जान से मारने का भय दिखाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया। दोनों एक खेत में बनी ढाणी के कमरे में उसे ले गए और उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद रखा और लात मुक्कों से मारपीट की। परिवादी ने जब कारण पूछा तो रामनिवास ने कहा कि तुम ने हमारे खेत में अवैध बिजली कनेक्शन की शिकायत कर हमारी मुखबीरी बाबूलाल जाट से की जिससे तेरे कारण हमारा नुकसान हुआ है। परिवादी ने कहा कि उसने शिकायत नहीं कि है परंतु आरोपी नहीं माने व अपनी बात पर अड़े रहें और उसके साथ मारपीट करते रहें। परिवादी ने बताया कि थोड़ी देर बार राजूराम आया और धमकाते हुए शिकायत का अंजाम भुगत लेने की बात कही। आगे से जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी। राजूराम ने उसे रामनिवास के कब्जे से छुड़ाकर गाड़ी में बैठाकर गांव के गुवाड़ में छोड़ दिया। उसी दिन शाम को जब वह रेवड़ लेने खेत में गया तो दोनों ने अपनी कैंपर उसे जान से मारने की नियत से पीछे दौड़ाई। उसने बाबूलाल जाट को फोन कर बचाने की गुहार लगाई तो इसी गांव के बाबूलाल पुत्र रूघाराम, ईश्वरसिंह पुत्र पुरखाराम जाट आए व पिकअप में बिठाकर उसे खेत छोड़ा। जब मंगलवार सुबह परिवादी ने अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी तो दोनों आरोपियों को ओलमा देने पर उल्टा धमकाया भी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई इंद्रकुमार को दी है।