Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2024। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने बंधक बना लिया व ससुर ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। पुलिस की मदद से पिता उसे ससुराल से छुड़वाकर लाए ओर पीड़िता ने थाने पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कालूबास निवासी मूलाराम वनबावरी की पुत्री रजनी ने रायसर निवासी अपने पति रोहित, ससुर अजमेरसिंह, सास कांतादेवी, जेठ जयभगवान, जेठानी पूनम, पुत्री मोनिका के खिलाफ प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 4 साल पहले उसका विवाह आरोपी रोहित के साथ तथा उसके भाई रमेश का विवाह उसकी ननद मोनिका के साथ हुआ। आरोपियों ने उसे कम दहेज के उलाहने देते हुए मारपीट करते हुए धमकाया। आरोपी 1 लाख नगदी और एक मोटरसाइकिल लाने की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। कई बार पंच पंचायती हुई लेकिन आरोपी अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहें। परिवादिया के दो संताने हुई और आरोपी परिवादिया को रायसर से दूर बज्जू की ओर खेतों में ले गए। दिन रात काम करवाते व बच्चों को मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर रखा। इस राखी के बाद उसके ससुर ने उससे बदसलूकी करते हुए मारपीट की। उसका भाई मिलने आया तो उसे मिलने नहीं दिया तो पिता ने आकर पुलिस की मदद से आरोपियों से छुड़वाकर लाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व एसआई धर्मपाल मामले की जांच करेंगे।