Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240703-WA0042
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। गांव जाखासर के 132 केवी जीएसएस पर धरनार्थियों से वार्ता करने बुधवार को तीसरे दिन अधिकारी पहुंचे। धरने की अगुवाई कर रहें किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने बताया कि एडिशनल चीफ भीखाराम मेघवाल, सहायक अभियंता मनोज कौशिक, कनिष्ठ अभियंता और कार्य की ठेका कंपनी अशोका बिल्डकॉन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। जाखड़ ने बताया की ऊर्जा मंत्री एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रसारण के नाम तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ को भी ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों ने आगामी सोमवार तक का अल्टीमेटम देते हुए सार्थक वार्तालाप नहीं होने, जीएसएस निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की सूरत में तो धरना स्थल पर महापड़ाव, ग्रामीण रोड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी जीएसएस बाउंड्री का गेट बंद कर तालाबंदी करेंगे और चौकीदार के अतिरिक्त किसी को अंदर नहीं रहने दिया जाएगा। इस पर विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि अतिशीघ्र इलेक्ट्रिक और सिविल दोनों की लेबर लगाकर जल्दी इस कार्य को पूर्ण करवाएंगे। धरनार्थियों ने मौके पर तुरंत लेबर लगाने, मैटेरियल डलवाने, 2 माह में काम पूरा करवाने की मांगे की। तब तक धरना जारी रखने का निर्णय धरनार्थियों ने लिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों ने लिया धरना जारी रखने का निर्णय।