Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2020। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आज आपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने जानकारी दी है कि वह अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने का चार्ज और एसएमएस चार्जेज अब बचत बैंक खाता ग्राहकों से नहीं लेगा। उसने ये शुल्क माफ कर दिया है। लाइव मिंट की खबर के मुताबिक एसबीआई ने आज ट्वीट कर कहा है कि एसबीआई बचत खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको एसएमएस सेवा और मासिक न्यूनतम राशि नहीं रखने पर भी शुल्क नहीं लेगा। एसबीआई के 44 करोड़ से अधिक बचत खाताधारकों ये सुविधा मिलेगी। क्या यह सुविधा उन सभी एसबीआई बचत खातों के लिए है जिनमें इंटरनेट बैंकिंग और चेक बुक की सुविधा है? इस सवाल के जवाब में, एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा कि ये चार्जेस सभी बचत खातों के लिए लागू है।