Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2020। देश की प्रतिभाऐं प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया का स्वपन पूरा करने में जुटी है। मोदी ने स्वदेशी अपनाने का आव्हान करके देश की जनता से भारत को मजबूत करने की बात कही और हमारे पास ही के कस्बे कालू में युवक मोहित ने चायनीज टिक-टॉक को टक्कर देते हुए उससे भी एडवांस इंडियाज टिक-टॉक एप बना दिया है। कालू के प्रवासी और श्रीडूंगरगढ़ में भी मोहित के रहने वाले रिश्तेदारों ने गर्व प्रकट करते हुए बताया कि 17 वर्षीय मोहित पुरोहित ने इंडियाज टिक-टॉक बना कर युवाओं को अपना टैलेन्ट दिखाने का नया प्लेटफार्म दिया है। मोहित ने इस ऐप को बना कर भारत में बंद हुए चीनी एप टिक-टॉक से छाई मायूसी को मुस्कान में बदल दिया है। मोहित पुत्र ब्रह्मानंद पुरोहित को बचपन से ही एप डेवलपमेंट का शौक था तथा मात्र 13 वर्ष की उम्र में पहला मोबाइल एप बना दिया था। अब मोहित बताते है कि पिता की प्ररेणा से उन्होनें ये सफलता हासिल की है। मोहित के पिता ब्रह्मानंद बेटे की प्रतिभा को पहचान गए थे व सदैव उसका हौसला बढाते हुए नया लेपटॉप भी खरीद कर दिया। लेपटॉप मिलने के साथ ही मोहित के सपनों को जैसे पंख मिल गए और उन्होंने टिक-टॉक की ही तरह नया एप बना लिया। मोहित ने इसका नाम इंडियाज टिक-टॉक रखा और इसके फीचर्स हुबहू चायनीज टिक-टॉक जैसे ही है। मोहित ने कहा कि ये चायनीज टिक-टॉक से एडवासं है इसमें ना सिर्फ वीडियो अपलोड होगें बल्कि उनकी मॉनिटरिंग भी होगी तथा इसमें और भी नए फीचर्स जोड़े जाऐंगे।

एक ही दिन में हजार यूजर्स का आंकड़ा पार किया
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। मोहित के एप ने गूगल प्ले स्टोर पर एक ही दिन में हजार यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया। मात्र 24 घंटों के भीतर ही एप को 17 सौ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। तथा पांच दिन में 7 हजार से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। आगे दिए इस लिंक से आप भी डॉउनलोड  कर सकते है इंडियाज टिक-टॉक।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.indias.tiktalk

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू के प्रवासी मोहित ने बना दिया देशी टिक-टॉक।