Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रेल 2022। नजर चुकी और माल हुआ पार, यह कहावत बड़े शहरों में होने वाली ठगी, चोरी, लूट की घटनाओं के लिए तो सुना करते थे लेकिन अब यह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है। शनिवार को एसबीआई के मुख्य बाजार शाखा के बाहर लगे एटीएम मशीन में गत 10 अप्रेल को पैसे निकलवाने आए ग्राहक ने अपना कार्ड लगाकर 9 हजार रुपए निकालने के लिए पिन नम्बर भी डा़ल दिए। मशीन ने प्रोसेसिंग में जो समय लिया इस दौरान ग्राहक ने सोचा कि मशीन खराब है एवं पैसे नहीं आएगें तो वह एटीएम छोड कर चला गया। उस व्यक्ति ने जल्दबाजी में पैसे नहीं लिए एवं मशीन ने रुपए बाहर कर दिए। उस व्यक्ति के तुरंत बाद एटीएम में घुसे एक युवक न बिना कोई कार्ड लगाए ही मशीन में पैसे बाहर आए हुए देखे तो नियत खराब कर ली एवं पैसे लेकर वहां से चलता बना। वहीं पैसे खाते में डेबिट होने के बाद भी नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहला ग्राहक बैंक पहुंचा तो बैंक ने छानबीन की एवं बाद में बैंक के सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना सामने आई तो पुलिस को सूचना दी गई। अब यह विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है एवं पैसे लेकर जाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की अपील की जा रही है। आप भी देखें विडियो एवं पहचान कर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को, बैंक अधिकारी धमेन्द्र सिंह को 9587449346 नम्बरों पर या पुलिस को सूचित करें।