Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हनुमान दरबारों में आज उत्साही भक्तों की रेलमपेल लगी है। बाबा के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज रहें है और हर घर खीर चूरमा बना कर बालाजी को भोग लगाया जा रहा है। सभी हनुमान मंदिरों में भव्य सजावट की गई है व आज मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। महाप्रसादी का भोग लगाने के साथ विशेष ज्योत आरती के आयोजन होंगे। प्रसिद्ध धाम पूनरासर में प्रातः काल की ज्योत आरती के बाद भक्तों की भीड़ लगी है। गांव तोलियासर के हनुमान मंदिर में शानदार आयोजन चल रहा है जिसमें हवन पूजन के साथ महिलाएं बालाजी के भजन गीत गा रही है। श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा मंदिर में कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी भक्त दर्शन करने आ रहें है। खाखी धोरा हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में बालाजी मंदिर को फूलों से सजाया गया है। कालूबास के बोथरा कुंआ स्थित पूनरासर बालाजी मंदिर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का सामुहिक पाठ किया जा रहा है। कालूबास के ही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में आज रात्री को भव्य जागरण का आयोजन होगा। जिसमें पंडित कैलाश सारस्वत, मनोजनाथ एंड पार्टी, सांवरजी सारस्वा आदि कलाकारों द्वारा बाबा के भजन पेश किए जाएगें। बिग्गाबास के गणेश मंदिर में शाम 4 से 6 बजे राधिका सत्संग मंडली द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में फूलों का श्रृंगार किया गया है
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में महाप्रसादी के लिए तैयार किया जा रहा चूरमा, लगाएं जाएगा भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के हनुमान मंदिर में भव्य सजावट की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के हनुमान मंदिर में हवन पूजन के साथ गीत भजन के आयोजन हो रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के पूनरासर बालाजी मंदिर हवन पूजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाखी धोरा हनुमान मंदिर में हुआ विशेष ज्योत का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास हनुमान मंदिर में जलाई ज्योत, दिनभर चलेंगे आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाखी धोरा बालाजी को लगाया लड्डुओं का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हुई भव्य सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर हो रहा है बाबा का पूजन, रानी बाजार रोड़ पर डूंगरमल जोशी के घर पर सजाया गया बाबा का दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर धाम में जलाई बाबा की दिव्य ज्योत के दर्शन करें।  
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोथरा कुंए स्थित पूनरासर हनुमानजी मंदिर में चल रहा है सुंदरकांड, करें ज्योत के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में बाबा के बाल स्वरूप को लगाया गया भोग।