Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2022। क्षेत्र के भैरव मंदिरों में मेले का माहौल है और मन्दिरों में खासी भीड़ है। आज लखासर भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए चोर उच्चके भी पहुंच गए है। लखासर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का कोई प्रबंध नहीं है और ना ही कोई पुलिसकर्मी यहां तैनात है। आज सुबह से अब तक मंदिर में 5 से 7 वारदातें होने की बात सामने आई है। टाइम्स द्वारा जानकारी जुटाने के प्रयास में तीन वारदातें सामने आई व 3-4 चेन स्नेचिंग के शिकार हुए श्रद्धालुओं के मंदिर से नुकसान उठाकर भारी मन से लौट गए है। टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने घड़साना निवासी रचना देवी पत्नी द्वारका प्रसाद मोहता की 2.5 तोला की चेन पर हाथ साफ किया। दूसरी वारदात राजलदेसर निवासी प्रियंका पत्नी रवि कुमार प्रजापत के साथ हुई है और उनके गले से लॉकेट सहित चेन पार की, वहीं तीसरी वारदात लालासर निवासी माली देवी पत्नी खींयाराम कुम्हार के साथ हुई है जिसमें तीस हजार का नया मंगलसूत्र चोरी किया है। जब मौके ओर हल्ला हुआ तो पुलिस अभी अभी मंदिर में पहुंची है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर मंदिर में है भारी भीड़, मौका पाकर चोर उच्चकों ने गहने पार किए।