Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। 12 साल का बालक मनीष होमवर्क के डर से बुधवार सुबह घर से निकल गया। स्कूल नहीं जाने की बात पर बालक साइकिल से दौड़ता रहा। सरपंच मोहन स्वामी की अगुवाई में उसके पिता पवन कुमार बोहरा व चाचा, पिता के मामा सुबह 10 बजे से ही तलाश में जुट गए। जब पहले में कोई खोज खबर नहीं मिली और सांडवा सड़क की ओर जाने की बात सामने आई। बालक की मां की हालत बिगड़ते देख दो गाड़ियों में ये सवार हो सांडवा पहुंचे। यहां अनेक व्यापारियों की दुकान के बाहर लगे कैमरे देखें तो बालक यहां से निकलते हुए नजर आया। तलाश करते हुए परिजन बीदासर पहुंचे व यहां भी अनेक व्यापारियों की दुकानों से कैमरों की तलाशी की। तो बालक छापर की ओर जाने वाली सड़क की ओर जाते हुए नजर आया। छापर में बालक के ननिहाल जाने का विचार कर आगे बढ़े परंतु बालक मामा के घर नहीं गया। आगे कोई कैमरे नहीं मिलने से ओर कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो ढूंढते हुए दोनों गाड़ियां सालासर तक पहुंच गई। यहां से भारी मन से लौटने लगे तो बालक छापर के पास ही एक छोटे से चारण ढाबे पर बैठा नजर आया। ढाबे वाले ने उसे एक पैकेट बिस्किट खाने को दिए व उसका नाम पता पूछ रहा था। परिजनों के पहुंचने पर उसने राहत की सांस ली व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में ये खबर देखने की बात भी बताई। ढाबे वाले का आभार प्रकट कर परिजन मनीष को घर ले आए। हर कोई आश्चर्य प्रकट कर रहा है कि बालक ने इतनी दूर तक साइकिल चलाई कैसे बहरहाल मामले का सुखद अंत हो गया है।

चार दिन से स्कूल नहीं गया, नहीं जाने की जिद पकड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालक ने होमवर्क नहीं किया और वह गत चार दिनों से स्कूल नहीं गया। पिता ने उसे होमवर्क पूरा करने व अध्ययन पर ध्यान देने की बात कही तो बालक साइकिल लेकर निकल गया। जब उसे ढूंढा तो वह जोर जोर से रोने लगा की स्कूल नहीं जाऊंगा। इस पर सभी ने उससे समझाईश करते हुए घर लेकर आए।
क्या कहते है मनोचिकित्सक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनो चिकित्सक बताते है कि माता पिता का अत्यधिक लाढ प्यार भी बच्चे के स्कूल जाने में बाधक है ऐसे मे परिजन सकारात्मक ढंग से बालक के साथ स्कूल जाने का प्लान बनाएं। बालकों की समस्याएं जाने व समझें तथा उन्हें स्वयं सुलझाने के लिए प्रेरित करें। बच्चे को कुछ दिन जबरदस्ती या डांट कर स्कूल भेजा जा सकता है लेकिन बेहतर यही होता है कि आप बच्चे की समस्या और भावनाओं को समझने की कोशिश करें और उसके अनुसार समाधान निकालें।