Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव समंदसर के ग्राम पंचायत मैदान में आज सरपंच धन्नीदेवी व उनके चर्चित दोहिते डॉ. विवेक माचरा ने कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर में माचरा ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी हमारे क्षेत्र का गौरव है। माचरा ने राज्य सरकार से हर ग्राम पंचायत पर खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल मैदान बनवाने की मांग की। यहां उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी व गांव के युवा नेता रामकिशन गोदारा शामिल हुए व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान नंदलाल सारस्वत, मोटाराम, खियांराम, तिलोकराम सहित अनेक ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में लखासर जूनियर व समंदसर जूनियर के बीच खेला गया जिसमें पहला मैच लखासर जुनियर ने जीत लिया। प्रतियोगिता में करीब 35 टीमें भाग ले रही है और सभी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक माचरा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच नानी व युवा नेता दोहिते ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन।