Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2022। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में लोकतांत्रिक ढंग से विकास की बात कही। विधायक गिरधारीलाल महिया ने नागरिकों को कड़ी मेहनत करने व अपने परिवार सहित क्षेत्र व देश के विकास में भागीदार बनने की बात कही। महिया ने कहा कि देश का विकास देश के प्रत्येक नागरिक से जुड़ा है और नागरिक मेहनतकश हो तो राष्ट्र उत्थान अवश्य होगा। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने नागरिकों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को गणतंत्र का रक्षक बनना होगा तथा नागरिकों को देशसेवा व समाज सेवा में अपना सकारात्मक योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक राजनीतिक समझ विकसित करें व जाति व धर्म के संकुचित भाव से ऊपर उठ कर देशहित में कार्य करने का व्रत लेवें। सारस्वत ने कहा कि राष्ट्र प्रथम का भाव प्रत्येक नागरिक अपनाए व समाज उत्थान में सहायक बनें।

पूनरासर में सरकारी स्कूल में टीन-शेड का उद्घाटन किया विधायक ने, भामाशाहों ने की अनेक घोषणाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने पूनरासर स्कूल में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए बुधवार को स्कूल में भामाशाह नौरंगनाथ द्वारा निर्मित टीन शेड का उद्घाटन किया। महिया ने भामाशाह का सम्मान करते हुए शिक्षा के मंदिर स्कूलों में सहयोग करने की अपील नागरिकों से की। महिया ने यहां स्कूल की चारदीवारी व एक कक्ष बनवाने की घोषणा भी की। सरपंच प्रकाशनाथ ने स्कूल में 10 नलों की प्याऊ बनवाने की घोषणा की तथा भामाशाह मनफूलनाथ ने विद्यालय के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने,  भामाशाह उत्तमनाथ ने 10 अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण करवाने, युवा संघ ने स्कूल में 10 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणाएं भी की। शिवनाथ सिद्ध व बृजनाथ ने स्कूल विकास के लिए 31-31 हजार रुपये की नकद राशि संस्था प्रधान को भेंट की। इस दौरान एसबीआई बैंक मैनेजर सुनिल कुमार स्वामी, जगदीश पारीक, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मुरलीनाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनिता दोचनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक डॉ. विनोद चौधरी ने किया।

लिखमादेसर में पूर्व विधायक ने नए ट्यूबवेल का पूजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांव लिखमादेसर में गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गोदारा ने यहां प्रधान कोटे से एक नए ट्यूबवेल के निर्माण के लिए पूजन किया। गोदारा ने श्रीहंसोजी स्टेडियम लिखमादेसर में चल रहें कार्य की सराहना की। गोदारा ने गोगामेड़ी की चार दीवारी व गेट के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति दिए जाने की बात कही। यहां ग्रामीणों ने गोदारा का आभार जताया व इस दौरान महंत भंवरनाथ सिद्ध, सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

पंचायत समिति परिसर में प्रधान ने फहराया ध्वज, केसराराम ने छात्रों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पंचायत समिति के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें व राष्ट्रगान गाया। वहीं महर्षि दयानंद छात्रावास में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया व यहां आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान पति केसराराम गोदारा ने ध्वजारोहण किया। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता चाँदराम चाहर ने की तथा  विशिष्ट अतिथि कानाराम तरड़, मुख्यवक्ता सुशील सेरडिया, रामचन्द्र गिला, शंकरलाल कड़वासरा, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, देवाराम मोटसरा ने मंच साझा किया। इस दौरान छात्रावास यूनियन के अध्यक्ष हरिराम पुनियाँ, आसाराम सिहाग, मनोज भादू, मुकेश गोदारा, मुखराम सहु सहित अनेक छात्र उपस्थित रहें।

भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, नेहरू पार्क में दी सलामी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने ध्वजारोहण किया व कार्यकर्ताओं से देशहित में एकजुट होकर सेवा कार्यों से जुड़ने की बात कही। इस दौरान यहां पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री अरविंद चारण, मण्डल उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, सत्यनारायण नाई, जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, भरत सुथार, प्रकाश मलघट, श्यामसुन्दर पुरोहित, गोपाल प्रजापत, रामसिंह जागीरदार, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियाँ, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, एस सी मोर्चा से विष्णु वाल्मीकि, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, अनमोल मोदी, राज शर्मा, अनिल मलघट, प्रह्लाद जोशी, निखिल दर्जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। भाजपाईयों ने नेहरू पार्क में भी ध्वजारोहण किया तथा यहां सुरेन्द्र चुरा, वार्डवासी बाबूलाल नाई, पदमचंद आसोपा, पवन सोनी, राकेश बिहानी सहित भाजपाई उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मेहनती बनने की प्ररेणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहित भामाशाहों ने स्कूल के विकास में भागीदार बनने के लिए अनेक घोषणाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने दयानंद छात्रावास में किया ध्वजारोहण।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने किया अपने कार्यालय में ध्वजारोहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा  ने ग्रामीणों को संबोधित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में भाजपाइयों ने ध्वजारोहण करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया।