Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-01-18 at 20.00.10 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2026। बाना क्रिकेट कप सीजन 6 की सीरीज श्रीडूंगरगढ़ की नागवंशी टीम ने जीत लिया। फाइनल में नागवंशी व बाना इलेवन टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसमें नागंवशी ने मैच जीत लिया। टीम कप्तान रामनिवास आंवला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज भी रहें। आंवला ने नगद ईनाम की राशि 25 हजार में से 11 हजार रूपए श्रीबांके बिहारीलाल गौशाला में दिए। बेस्ट बैट्समैन का खिताब मोनू बाना रहें। बाना के युवाओं द्वारा आयोजित इस सीरीज में 60 टीमों ने भाग लिया। 5 जनवरी को सीरीज के मैच शुरू हुए और 18 जनवरी को फाइनल के साथ सीरीज संपन्न हुई। आयोजक मंडल ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। वहीं आयोजक समिति के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में आयोजित हुई सीरीज में 60 टीमों को हराकर सीरीज विजेता रही नागवंशी टीम।