Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-01-18 at 20.52.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कोटासर में हवन पूजन के साथ की गई गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में मौनी अमावस्या पर हवन पूजन संपन्न कर लापसी भंडारे का गौवंश को भोग लगाया। खल चूरी गुड़ का गौवंश को भोग लगाया गया। रविवार सुबह पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर के सान्निध्य में सुख समृद्धि की कामना करते हुए हवन अनुष्ठान किया गया। घी खोपरों की आहुतियां देते हुए श्रद्धालुओं ने गौ सेवा का संकल्प लिया। महिला सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ गौसेवा की गई। आज मौनी अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा। लापसी भंडारा हेतु चैनेई के श्यामसुंदर सुथार दुलचासर, बड़ोदरा प्रवासी पहलाद सुथार दुलचासर, जगदीश सिंह पड़िहार दुलचासर ने एक-एक कड़ाई मीठी लापसी भंडारा किया। श्याम सुंदर मोटियार पलाना, सेठ रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा, गुप्त दान जयपुर सहित श्रवणसिंह भाटी कोटासर, महेंद्रसिंह भाटी गीगासर, हाडलां के छैलूसिंह राठौड़, नारायण सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह राठौड़, मुससलकी के रतनसिंह हाडा, धीरासार के श्रवणसिंह हाडा, पीथाराम सारण कोटासर, तोलाराम सारण कोटासर, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी, देवशंकर जाजड़ा जोशी ने खल, चूरी, गुड़, साबून की अलग अलग सेवाओं में सहयोग दिया। गौशाला कमेटी के अमर सिंह, ओम सिंह, मोहन सिंह, पिथाराम सारण सहित अनेक गौभक्त श्रमदान दिया व गौसेवा में सहयोगी बने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन पूजन में दी आहुतियां, मांगी सुख समृद्धि।

जैतासर में युवा मंडल ने गौसेवा में दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैतासर में युवा मंडल ने गौसेवा में सहयोग दिया। मंडल के युवाओं ने गांव भर में घुम कर अनाज बाजरी, गेहूं, दलिया, गुड़ खल पशुआहार एकत्र किया तो गौशाला पहुंच कर गौवंश के लिए दिया। इस दौरान हनुमान गिरी, राजपाल गिरी, विष्णु नाई, रामेश्वर गर, जेनगर, शंकरदास, किशनदास, मुन्नीराम नैण, गोपालगर, रेंवतगर, सुरज शर्मा सक्रिय रहें। ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की व गौशाला समिति ने सेवा सहयोग के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने गौसेवा के लिए एकत्र की सामग्री, दी गौशाला में।

बाडेला में ज्याणी के 12वें पर 35 क्विंटल हरा चारा खिलाया गौवंश को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में दिवंगत रामरखाराम ज्याणी की 12वें पर उनके पुत्रों मोहनराम, दानाराम, अन्नाराम, सीताराम सहित ज्याणी परिवार ने श्रीगिरधर गौपाल गौशाला सहित गांव में निराश्रित गौवंश को 35 क्विंटल से अधिक हरा चारा खिलाया। इस दौरान गांव के संस्थापक सदस्य रहें ज्याणी के बारे में जानकारी देते हुए स्थापना दिवस की ग्रामीणों को बधाई दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश को ज्याणी परिवार द्वारा 35 क्विंटल से अधिक हरा चारा खिलाया गया।

ठुकरियासर में निराश्रित गौवंश की सेवा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में मौनी अमावस्या के अवसर पर गांव के युवाओं निराश्रित पशुओं की सेवा करते हुए उन्हें खल व चूरी खिलाई गई। युवाओं ने गांव की गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे पशुओं को खल चूरी खिलाई। इस सेवा कार्य में सचिन सैन, प्रदीप टांडी, राधेश्याम शर्मा, संतोष जाखल, नरेंद्र सिंह, बनवारी सुथार, मुकेश गोदारा, पवन गोदारा एवं जगदीश सुथार विशेष रूप से सक्रिय रहें। युवाओं ने समर्पण भाव सेवा दी और ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में निराश्रित गौवंश की सेवा की युवाओं ने, खिलाई खल चूरी।