Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। जिला बॉडी बिल्डिंग संगम एवं मरूधर जिम्नेजियम के संयुक्त तत्वाधान में रविवार देर रात तक जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के नदीम को ऑलआवर मैन्स फिजिकल में गोल्ड व बॉडी बिल्डिंग वेट कैटेगरी 75-80 में गोल्ड मिला है। दो खिताब जीतने पर नदीम को अनेक बॉडी बिल्डरों ने बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख खिताब सीनियर मिस्टर बीकानेर का खिताब बीकानेर के सरफराज खान ने जीता व रनरअप हितेश झा व फर्स्ट रनरअप मिस्टर बीकोनर इंद्र सेन बने। संगम अध्यक्ष अरूण व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें महिला वर्ग में कंचन स्वामी विजेता रही व रनरअप हेमलता सर्वटे, फर्स्ट रनरअप रितिका मोदी व द्वितीय रनरअप संजना सुथार रही। मास्टर्स कैटेगरी में उम्मेद रंगा विजेता रहें। कार्यक्रम में मिस्टर इण्डिया मोहम्मद अशफाक भी शामिल हुए। संगम सचिव आशुतोष स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के होनहार बॉडी बिल्डर राष्ट्रीय पदक विजेता एवं राजस्थान पुलिस में सेवारत जावेद रंगरेज का सम्मान किया गया। वहीं मिस्टर नार्थ इण्डिया शाकिब खान को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में विक्रम व्यास, इम्तियाज खान व राजेश पूरी ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला, विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, समाजसेवी राजेश चुरा, रूपकिशोर व्यास, महिला कांग्रेस की शहर देहात अध्यक्ष शशिकला राठौड़, शांति बेनीवाल रहें। समिति के कोषाध्यक्ष मुरली किराडू ने सभी अतिथियों का आभार जताया।