Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। सर्दी के मौसम में बढ़ रहे बीमारियों के दौर में सरकार का नया आदेश अब रोगियों को हैरान परेशान करेगा। सरकार ने नए साल से सरकारी हॉस्पिटल में दिखाने की पर्ची कटवाने के लिए आधार कार्ड व भर्ती होकर उपचार लेने के लिए जन-आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। स्थानीय उपजिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि यह नियम स्थानीय हॉस्पिटल सहित सभी सरकारी हॉस्पिटल्स में लागू कर दिया गया है। आधार कार्ड के बिना डाक्टर पर्ची नही काटी जाएगी। स्वामी ने बताया कि हॉस्पिटल में पर्ची की लाइन में बचने के लिए रोगी घर बैठे ही आभा एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। आभा एप पर घर बैठे पंजीयन करवा कर रोगी को सीधा अपना टोकन नम्बर ही बताना होगा व उसे डाक्टर पर्ची मिल जाएगी।