Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। कस्बे के धोलिया नोहरा में अनेक बीमारियों का ईलाज मिट्टी, तेल मालिश, आहार सुधार के द्वारा किया जा रहा है। प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक की देखरेख में यहां अनेक मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। ये निःशुल्क शिविर धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चैरिटेबल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता द्वारा धर्मचंद पुगलिया की स्मृति में 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के नागरिकों में प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति काफी रुझान देखा जा रहा है। चिकित्सक राधेश्याम पारीक ने बताया कि वर्षों पुराने रोगी बड़ी संख्या में शिविर में आ रहें है। शिविर में कब्ज, गैस, सिरदर्द, अनिद्रा, गर्दन दर्द, कंधों का दर्द पीठ का दर्द, कमर का दर्द, घुटनों का दर्द, समस्त जोड़ों का दर्द, गठिया बाय, मधुमेह, मोटापा, श्वेत प्रदर आदि का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक रविप्रकाश पारीक भी अपनी सेवाएं दे रहें है। शिविर के तीसरे दिन आज समाजसेवी तोलाराम मारू ने बताया कि शिविर में 3 दिन से आने वाले कई मरीजों ने बीमारी में सुधार होने की बात कही है।