Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE-22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।

17 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में भारतीय बैंक संघ का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
-AK गोयल
2. हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत किस स्थान पर रहा?
-101वे
3. हाल ही में Axis बैंक के MD के रूप में किसे पुनः नियुक्त किया गया है?
-अमिताभ चौधरी
4. हाल ही में किस देश को 2022-24 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए फिर से चुना गया है ?
-भारत
5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने मंदिरों के आभूषणों को पिघलाने की योजना शुरू की है? -तमिलनाडु
6. हाल ही में बच्चों को कोविड का टीका देने वाला पहला राज्य कौन सा बनेगा?
-तमिलनाडु
7. हाल ही में 300 T20 मैच में कप्तानी करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
-महेंद्र सिंह धोनी

8. हाल ही में Forbes द्वारा प्रकाशित विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैकिंग मे शीर्ष पर कौन रहा?
-सैमसंग
9. हाल ही में कर्नाटक बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष कौन बने हैं?
-पंकज कुमार
10 हाल ही में 16 से 25 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के किस शहर में हुनर हाट का आयोजन होगा? -रामपुर

Important Computer Questions🖥
==============================

🌀 उस नेटवर्क टोपोलॉजी का क्या नाम है, जिसमें प्रत्येक संभावित नोड में द्विदिशीय कड़ियां हैं?
✅ मेश

🌀 ओरेकल क्या है
✅ डाटाबेस सॉफ्टवेयर

🌀 वह बिंदु जिस पर डाटा कंप्यूटर में प्रवेश करता है या निकलता है
✅ टर्मिनल

🌀 विश्व का प्रथम कंप्यूटर नेटवर्क माना जाता है
✅ ARPANET

🌀 लिनक्स एक उदाहरण है
✅ ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का

🌀 पहले से चल रहे कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना कहलाता है
✅ रीबूटिंग

🌀 सीपीयू का वह भाग जो अन्य सभी कंप्यूटर कंपोनेन्टस की गतिविधियों को कोआर्डिनेट करता है
✅ कंट्रोल यूनिट

🌀 ALU का पूरा नाम क्या है?
✅ Arithmetic Logic Unit

🌀 कंप्यूटर में डेटा किसे कहा जाता है?
✅ चिन्ह व संख्यात्मक सूचना को

🌀 माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है?
✅ माइक्रोचिप