Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2025। आज जिले भर में सांसद अर्जुनराम मेघवाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात की चर्चा राजनीतिक गलियारों में खास रही है। अर्जुनराम ने इस मुलाकात के बारे में कहा कि जब भी पीएम मोदी से मुलाकात होती है तो एक नई ऊर्जा का संचार होता है। देश के लिए कुछ करने का जज्बा और जोश दोनों को ओर अधिक बल मिलता है। सोमवार को दिल्ली में अर्जुनराम और उनकी पत्नी पाना देवी ने मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और पाना देवी ने मोदी के वोकल फॉर लोकल के विचार की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि हस्तकला से भारत की महिलाओं का खास संबंध है और इसे बढावा मिलने से देश की महिला शक्ति को भी नई पहचान मिल सकेगी। पाना देवी ने उन्हें हस्तनिर्मित स्मृति चिह्न भेंट दिया व अपनी पुस्तक “एक सफ़र हमसफ़र के साथ” की प्रति भी भेंट की।