Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-01 at 20.24.46
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2025। एक दुकानदार से दो युवकों ने रूपए मांगे और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया।

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव पुदंलसर निवासी 30 वर्षीय भवानीसिंह पुत्र रतनसिंह राजपूत ने इसी गांव के नत्थूसिंह पुत्र केशुसिंह व नरेंद्रसिंह पुत्र सुल्तानसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे वह गांव की गुवाड़ में स्थित अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। तभी शराब के नशे में दोनों आरोपी आए और शराब के लिए पैसे मांगे। परिवादी ने मना किया तो उससे गाली गलौच करते हुए छीना झपटी करने लगे। आरोपी ने दुकान के आगे पड़ी लकड़ी उठाकर उसके सिर पर दे मारा जिससे दो जगह से सिर फुट गया। बीच बचाव करने आए मोतीसिंह व सुल्तानसिंह आए तो आरोपी नत्थूसिंह ने मोतीसिंह के हाथ पर चोट मारी, दुकान के बाहर पड़ा एक भीलवाड़ा पत्थर तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी, रंजीश रखता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी गई है।