Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। कस्बे में बाइक चोरी की वारदातों में दो वारदातें और शामिल हो गई है। कालूबास में दिन दहाड़े घर के सामने से मोटरसाइकिलें चोरी हुई और एक पखवाड़े बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। कालूबास निवासी 32 वर्षीय विकास मोहता पुत्र तोलाराम मोहता ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई 2024 को दोपहर 2.50 बजे उसका भाई भैरूंदान मोहता उसकी काले रंग की मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी करके घर में चला गया। जब वह वापस लौट कर बाहर आया तो देखा मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। दिन भर घर वाले बाइक ढूंढते रहें परंतु बाइक का कुछ पता नहीं चला। परिवादी ने कहा कि बाइक दोपहर 2.50 से 3.45 के बीच कोई अज्ञात चोर ले गया। परिवादी ने बाइक बरामद करवाने की मांग पुलिस से की है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी है। वहीं दूसरे मामले में कालूबास निवासी राजु कठोतिया पुत्र प्रयागचंद पारीक ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने से 15 जुलाई 2024 को दोपहर 2 बजे उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। उसने ढूंढने का प्रयास किया परंतु बाइक कहीं नहीं मिली। परिवादी ने बाइक बरामद करवाने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच भी एएसआई रविंद्र सिंह को दी है।