Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मानसून जमकर बरसा है। कस्बे सहित गांवो में पानी भरा है। सभी मैदान व गोचर में खूब घास फुस उग आया है। जिससे पशुओं के लिए राहत मिल सकी है। ध्यान रहें सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 78 एमएम बरसात हुई है। वहीं ये बरसात श्रीडूंगरगढ़ से पूर्वी दिशा में नहीं थी और दक्षिण में अभयसिंहपुरा तक ही अधिक बरसात रही। शेष उत्तरी दिशा के गांवो में अच्छी बरसात रही। बता देवें मौसम विभाग ने बीकानेर चूरू में आज से लेकर आगामी 16 अगस्त तक चार दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। आंकड़ो के अनुसार सीजन में अब तक प्रदेश भर में +40% बरसात हुई है। मंगलवार को टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा व बारां में रेड अलर्ट दिया है वहीं जयपुर, दौसा करौली, धौलपुर और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू सहित सीकर, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग द्वारा जारी येलो अलट्र में 14, 15, व 16 अगस्त तक बीकानेर चूरू शामिल है।
अधिक बरसात से गलन के हालात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अंचल में अधिक बरसात से किसान वर्ग फसलों की जड़ो में गलन से चिंतित हो गए है। आज जारी येलो अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान हरि जाखड़ ने बताया कि अब तक तो ठीक है परंतु यदि बरसात लगातार जारी रही तो मोठ व ग्वार की फसलों में जलदावो पड़ने की संभावना है। वहीं मूंगफली की फसल में गलन की संभावनाए बन रही है। जिससे किसानों को नुकसान होगा। किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि बारानी व सिचिंत दोनों ही फसलों में अब तक किसानों को अच्छी उपज की उम्मीद है परंतु बरसात अब जारी रही तो किसान नुकसान उठाने की दशा में आ जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर असर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 अगस्त के येलो अलर्ट से स्कूल संचालकों की चिंताए भी बढ़ गई है। संचालकों ने स्कूलों में सांस्कृतिक समारोह की बड़ी तैयारियां की है। बच्चें भी 15 अगस्त को बरसात नहीं होने की प्रार्थनाएं कर रहें है। तैयारियों से लेकर आयोजन तक बरसात से प्रभावित हो रही है। वहीं अनेक वार्डों व गलियों में भी पानी भरे होने से नागरिक भी परेशानी का अनुभव कर रहें है।