Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2025। मौसम में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदातों में भी ईजाफा होने लगता है। बीती रात कस्बे में एक चोर ने बाइक चोरी का प्रयास किया परंतु बाइक के स्टार्ट नहीं होने से वह असफल हो गया और बाइक को छोड़कर भाग छुटा।
बीती रात झंवर बस स्टैंड के पास ही गली में राजेश कुमार मीणा ने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के पास ही खड़ी कर दी। रात करीब 12.26 बजे गली में एक अनजान चोर ने एंट्री की और बाइक का लॉक तोड़ने के लिए करीब आधा घंटे तक मशक्कत की। चोर 12.55 पर बाइक पर बैठकर उसे पैदल चलाते हुए गली के बाहर चौराहे तक ले गया। परंतु बाइक का लॉक नहीं टूटा तो चोर उसे वहीं छोड़कर भाग छुटा। सुबह जब राजेश कुमार उठे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। राजेश ने बताया कि उसने बाइक को ढूंढा तो बाइक गली के पास ही स्थित चौराहे पर खड़ी मिली। बाइक के तार तोड़े गए थे व लॉक तोड़ने की खासी कोशिश की गई थी। राजेश ने पड़ोस में ही स्थित एक घर में लगे कैमरे से सीसीटीवी फुटेज निकाला तो चोर की कारस्तानी सामने आई। राजेश ने कहा कि क्षेत्रवासी सावधान रहें और अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही रखें। उन्होंने कहा कि किसी को चोर की पहचान हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचना जरूर देवें।