Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2025। भाजपा सरकार किसान हित में समर्थन मूल्य पर 9,436 करोड़ की खरीद करेगी, जिससे प्रदेश के लाखों व क्षेत्र के हजारों किसान आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध होंगे। डबल इंजन की सरकार ने प्रति किसान 40 क्विंटल खरीद कर किसान कल्याण के संकल्प को गति दी है। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव सांवतसर में खरीद केंद्र का उद्घाटन करने के दौरान कही। सारस्वत ने सरकार का आभार जताते हुए स्थानीय समिति प्रबंधकों को ईमानदारी से खरीद संपन्न करवाने के निर्देश दिए। यहां भूमि पूजन और गणेश पूजन किया गया व गुरू जंभेश्वर जी के जयकारे लगाए गए। पहली मूंगफली खरीद सांवतसर निवासी किसान रामप्रताप धारणियां की हुई। धारणियां की 40 क्लिंटल मूंगफली खरीद हुई तो किसानों ने उत्साह जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। सहकारी समिति सांवतसर के अध्यक्ष शंकरलाल धारणियां व व्यवस्थापक महेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विभागीय अधिकारी भीकासिंह ने केंद्र पर पलदारों के रहने खाने की व्यवस्था सहित किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। भीकासिंह ने सभी का आभार जताया।