Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। बच्चों को उनकी अभिरूचि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अभिभावक प्रेरित करें। बच्चों पर शिक्षा को बोझ बनाने की बजाय उन्हें स्वप्रेरणा से अपने जीवन का लक्ष्य तय करने देवें। जिससे वे नैसर्गिक रूप से आगे बढ़कर खुशहाल जीवन जी सकें। ये आह्वान क्षेत्र के सभी अभिभावकों से उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने किया। चौधरी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेला-2022 में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिभावकों को सम्बोधित कर रही थी। चौधरी ने भवई नृत्यागंना नव्या के माता पिता की सराहना करते हुए कहा कि कहा कि अभिभावक बच्चों को समझे व उन्हें सभी परिस्थितियों में समायोजन करना सिखाएं। उन्होंने कोरोना के दो साल बाद बच्चों में उत्साह व ऊर्जा का संचार के लिए बाल मेले के आयोजन को सार्थक बताया। चौधरी ने कहा कि जरूरी नहीं कि बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर ही बने, बच्चे की क्षमताओं को पहचाने व उन्हें संतुलित व समायोजित जीवन की प्ररेणा देवें। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने बाल मेले जैसे आयोजन होते रहने की जरूरत बताते हुए नई शिक्षा नीति के विषय में जानकारी दी। कुलहरि ने कहा कि मेले बच्चों में सांस्कृतिक व सामाजिक गुणों का विकास करते है जिससे उनकी समझ विकसित होती है और वे देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा में बढ़ते है। आयोजन में स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने सभी का स्वागत किया व सनराइज ग्रुप के डायरेक्टर पूर्णमल चौधरी ने सभी का आभार जताया। मेले में सैंकड़ो अभिभावकों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी का फूल माला व शॉल ओढाकर स्वागत किया स्कूल प्रशासन ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स डॉ दिव्या चौधरी ने बच्चों को खास मानने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने बच्चों के लिए बाल मेलों के आयोजन की आवश्कता बताई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि का स्वागत किया स्कूल प्रशासन ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में बच्चे प्रफ्फुलित हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों के अभिभावकों ने भी अधिकारियों का आभार जताया।