Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और जयपुर पब्लिक स्कूल द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार आयोजित एकदिवसीय “बाल मेला-2022” के रंगारंग आयोजन का मंगलवार शाम को समारोह पूर्वक समापन हुआ। मेला ऐतिहासिक रहा और बच्चों के लिए पहली बार हुए इस आयोजन में अपार भीड़ उमड़ी। दिनभर सैंकड़ो की संख्या में बच्चों ने फ्री झूलों का आनंद लिया। बच्चों ने खाने पीने की स्टॉलों का जमकर लुफ्त उठाया। मेले में बच्चों ने बाल साहित्य की किताबें खरीदी और पेंटिंग प्रतियोगता में चित्रों में रंग भरे। 50 से अधिक बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया व जमकर ठुमके लगाए। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों को जेपीएस के खुले प्रांगण में खूब खिलाया।
अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल मेले के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी व मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने अभिभावकों को बच्चों की अभिरूचि के अनुसार प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में स्कूल एमडी चंद्रमुखी व रिंकु ने चौधरी का स्वागत किया तथा स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने कुलहरि का फूल मालाओं से स्वागत किया। भवई नृत्यांगना नव्या भटनागर का स्कूल की बालिकाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। समारोह में पेंटिंग व डांस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

नव्या का भवई नृत्य अपलक निहारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भवई नृत्यांगना नव्या भटनागर की शानदार प्रस्तुति बाल मेले का मुख्य आर्कषण रही। उपस्थित जनसमूह ने लोकनृत्य को पलकें झपकाएं बिना देखा और साथ ही अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया। नंगी तलवरों पर, कांच की बोतल पर, कांच के टुकड़ो पर नव्या ने सिर पर घड़े रखकर कर शानदार प्रस्तुति दी और उपस्थित जनसमूह की तालियों की गड़गड़हाट देर तक गूंजती रही। बड़ी संख्या में बच्चों ने नव्या के साथ सेल्फी ली और महिलाओं ने उसे फूल मालाऐं पहनाई। 13 वर्षीय बालिका के इस नृत्य प्रस्तुति के लिए सभी ने अभिभावकों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।

अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आस पास के गांवो से भी अभिभावकों ने बच्चों के साथ बाल मेले में भाग लिया। समारोह में भाग लेने वाले सभी अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की व इसे बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खास अवसर बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में घूमते फिरते नागरिकों ने देर शाम तक देखा कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी मौजूद रहीं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल स्टॉफ ने सफल आयोजन के लिए दिनभर कड़ी मेहनत की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सरस्वमी पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नव्या भटनागर का सम्मान स्कूल की बालिकाओं ने किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नव्या ने आयोजन में शानदार भवई नृत्य की प्रस्तुति दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों के साथ आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में ऐतिहासित बाल मेले का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल मेले में नन्हें मुन्नों ने दी प्रस्तुति।