Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2022। बीकानेर पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। शनिवार को सदर थाने में इस सम्बंध में क्राइम मीटिग में इसको लेकर जानकारी दी गयी। एसपी योगेश यादव ने मीटिंग के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए। अवैध हथियारों के बढ़ते मामलों पर एसपी ने सभी एसएचओ से कहा है कि वे पूरी चेन खंगालें और मुख्य हथियार सप्लायर को दबोचें। बिना नंबर गाडिय़ां, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने के वालों पर सख्ती से पेश आएं। बीकानेर पुलिस टीम सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले भडकाऊ पोस्ट,हथियारों के साथ फोटो जैसी प्रोफाइल पर नजर बनाए हुए है। जिन पर कार्रवाई के लिए अलग से सेल बनाया गया है। यह सेल फिलहाल 250 फेसबुक और वाट्सअप गु्रपों की निगरानी कर रही है। पोस्ट डालने और उनपर कमेंट कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसएचओ को दिए गए हैं। पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थो के सम्बंध में भी वाट्सपअ नम्बर जारी किए है। पुलिस ने वाट्सएप नंबर 9587882020 जारी किए हैं। इन नम्बरों पर सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर 155260 जारी किए हैं। यह स्टेट का हेल्प लाइन नंबर है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। साइबर ठगी से पीडि़त व्यक्ति तत्काल इन नंबर पर सूचना देकर अपना बैंक अकाउंट होल्ड करवा सकता है। एसपी ने बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर अलग से सेल बनाया जाएगा।