Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आज जिले में है और उन्होंने किसानों के लिए आज से प्रारंभ हुई मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम के बम्बलू में आयोजित जिला स्तरीय आयोजन में भाग लिया। गोदारा ने इस दौरान कहा कि 29 फरवरी तक पटवार मंडलों पर आयोजित इन शिविरों में भाग लेकर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पूरा लाभ लेवें। उन्होंने कहा कि किसान को पॉलिसी की पूरी जानकारी मिल सकें और आवश्यकता पड़ने पर वह समुचित मुआवजा समय पर प्राप्त कर सकेगा, यह सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यक्रम अहम साबित होगा। गोदारा ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत वार आयोजित होने वाले शिविरों में व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं और इसकी समुचित मॉनिटरिंग करें। इस दौरान उन्होंने बैनर का विमोचन भी किया।

मोमासर का प्रतिनिधि मंडल मिला मंत्रीजी से, सम्मान कर दिया मेले का बुलावा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राणीसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री सुमित गोदारा से गांव मोमासर का प्रतिनिधि मंडल मिला और उन्होंने मोमसर में लगने वाले बाबा रामदेव के तीन दिवसीय मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, मनफूल गोदारा, नानूराम नाई, खिंयाराम गोदारा, हरिराम चोटिया, मुकेश नाई, पूनमचंद सुथार, सुखराम गोदारा, गौरीशंकर खटीक, सुगनाराम प्रजापत, शंकरलाल गोदारा, अनिल शर्मा, चेतन प्रजापत ने मंत्री सुमित गोदारा को शॉल ओढ़ाकर फूलमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया। बता देवें प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले लोकदेवता बाबा रामदेवीजी के मेले की तैयारियां गांव में प्रारंभ कर दी गई है। आगामी 18 फरवरी रविवार को रात्रिकालीन जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। 19 फरवरी को माघ दशमी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचेगे व मेले में भाग लेंगे। 20 फरवरी को मेला समापन होगा।