Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। जलदाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेसोमू स्कूल के पीछे बसी कॉलोनी में अवैध पेयजल कनेक्शन काटे है। बता देवें यहां गैरकानूनी ढंग से सीधे राइजिंग लाइन से कनेक्शन जोड़े गए थे। विभाग को सूचना मिली तो जेईएन बजरंग पड़िहार अपने दल सदस्य फीटर भवरांराम, भागीरथ राम सहित कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए 700 फीट से अधिक पाइप जब्त किया 25 अवैध कनेक्शन काटे। पड़िहार ने बताया कि हरिजन वेल कालूबास जाने वाली नलकूप की राइजिंग लाइन से सीधे पाइप जोड़ कर कनेक्शन किए गए थे जो गैरकानूनी कृत्य है। पड़िहार ने कहा कि यहां अवैध कनेक्शनधारियों को चेतावनी दी गई है और पुन: राइजिंग लाइन से छेड़छाड की उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बता देवें विभाग द्वारा व्यर्थ पानी बहाने व अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर पेय जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य सप्लाई लाइन से जोड़े अवैध कनेक्शन, विभाग ने खोद डाली लाइनें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 700 फीट से अधिक पाइप जब्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉलोनी में 25 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे, कार्रवाई जारी रहने की चेतावनी दी।