Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2024-06-30 at 16.53.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2024। देश का प्रत्येक नागरिक देश के वीरों का इतिहास जाने एवं आम जन तक पहुंचाए साथ ही मां के नाम पर एक पेड़ अभियान को गति दे। यह संदेश देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आयोजित मन की बात के 111वें संस्करण में देशवासियों को दिया। मोदी की मन की बात का प्रसारण भाजपा कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस मन की बात में मोदी ने आज के दिन को विदेशी शासकों के अत्याचार के विरोध करने वाले आदिवासी वीर सिद्धो-कान्हू से जुड़ा हुआ बताया एवं मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देने का आह्वान किया। मोदी के मन की बात श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में सामूहिक रूप से सुनने के दौरान प्रभारी वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सारस्वत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गुंसाई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, एडवोकेट किशनलाल छिपा, शिवानन्द शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, मूलचंद इंदोरिया, पार्षद पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, पंचायती राज संयोजक हेमनाथ जाखड़, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुभाष स्वामी, मानकचंद बोहरा, श्यामसुंदर सोनी, नंदकिशोर पारीक, श्यामसुंदर जोशी, गणेश नाथ सिद्ध, शहर उपाध्यक्ष संदीप सारस्वत, फतेह सिंह जांगिड़, हरिशंकर पुरोहित बिग्गा, अशोक महावर, अर्जुनलाल शर्मा जैतासर आदि भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे। वहीं विधायक ताराचंद सारस्वत ने रविवार को बीकानेर स्थित संभाग कार्यालय में उपस्थित रहकर मन की बात सुनी। इस दौरान संभाग कार्यालय में किसान मोर्चा व पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दोनो ही जगहों पर कार्यक्रम पश्चात पौधारोपण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में मोदी के मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर स्थित संभाग कार्यालय में मन की बात सुनते विधायक ताराचंद सारस्वत एवं पार्टी पदाधिकारी।