Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20240630-WA0018
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2024। जून माह के अंतिम दिन और अंतिम रविवार को जब आज बाजार बंद है तो ऐसे में सभी 0-5 के बच्चों के अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नन्हें मुन्नों को पल्स पोलियो की दवा जरूर पिलाए। जिससे बच्चे जीवन भर स्वस्थ रह सकें। ये बात उपजिला अस्पताल में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कही। मित्तल ने रविवार सुबह बच्चों को दवा पिलाकर अभियान प्रारंभ करते हुए क्षेत्र के सभी बच्चों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके बिहानी ने बताया कि आज क्षेत्र में सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाई जा रही है। क्षेत्र वासी बच्चो को वहां जाकर दवा जरूर पिलाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव सोनी, चिकित्सा अधिकारी रमाकांत शर्मा, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर व मेडिकल स्टाफ शामिल रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने पिलाई पोलियो की दवा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।