Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। राउमावि रूपा देवी के खेल मैदान में गुरूवार को ब्लॉकस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत व अध्यक्ष उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित मंच पर सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, सीआई इंद्रकुमार, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, सीडीपीओ सुनीता वर्मा मौजूद रहें। अतिथियों ने ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी ली। उमा मित्तल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्वों के प्रति उत्साह व जोश रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रप्रेम का भाव भरा होना चाहिए। समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम विकसित भारत के बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को सशक्त व विकसित बनाने की दिशा में लगातार जुटें है और देश के प्रत्येक नागरिक को देशहित और देश सेवा में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। मंच पर शिक्षाविद् आदूराम जाखड़, प्रधानाचार्य उमाशंकर सारण व डॉ मनीष सैनी उपस्थित रहें। ताल मैदान राउमावि के प्रधानाचार्य डॉ मनीष सैनी ने धन्यवाद भाषण देते हुए सभी का आभार जताया। मंच पर शहीद राकेश चोटिया की वीरांगना इन्दिरा देवी, शहीद हेतराम गोदारा की वीरांगना सुंदरी देवी का पूरे प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया। समारोह का संचालन शिक्षक रमेश शर्मा व राजू शर्मा ने किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, स्टाफ व विभिन्न कार्यालयों के कार्मिक आयोजन में शामिल हुए। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं नगरपालिका द्वारा की गई।
सेवाओं व प्रतिभाओं का सम्मान, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सेवारत कार्मिकों को श्रेष्ठ सेवा सम्मान दिया गया वहीं शिक्षा व खेल की प्रतिभाओं, समाजसेवी को सम्मानित किया गया। जिम्नास्टिक मे दयानंद विद्या निकेतन के दल ने मलखंभ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर योगा का प्रदर्शन करने वाले सुभाष बाल मंदिर के दल तथा तृतीय स्थान राउप्रावि मोहता ने पीटी प्रदर्शन में प्राप्त किया। समारोह में मार्चपास्ट के बालिका वर्ग में राबाउमावि प्रथम स्थान पर रही तथा बालनिकेतन के दल ने द्वितीय स्थान, राउमावि रूपोदवी मोहता के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मार्चपास्ट में प्रथम स्थान पर सेसोमू स्कूल का दल रहा। वहीं द्वितीय स्थान पर कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल रहा और तृतीय स्थान मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल के दल ने प्राप्त किया। दूसरी ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर राउमावि ताल मैदान, द्वितीय स्थान पर महाराणा प्रताप सीनियर सैंकडरी स्कूल व तृतीय स्थान पर ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकंडरी स्कूल ने प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान एकलव्य पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान सेसोमू स्कूल व तृतीय स्थान विवेक निकेतन स्कूल ने प्राप्त किया। सभी टीमों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने दी देशभक्ति का जज्बा व जोश का भाव मन में रखने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर उपस्थित रहें सभी अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीरांगना का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीरांगना का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया विद्यार्थियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन की एनसीसी बटालियन ने दी तिरंगे को सलामी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में अनेक स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे कार्यक्रम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकलव्य पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के दुलदास स्वामी का सेवाओं के लिए किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम पारीक को स्टूडियो सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।