Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। स्वतंत्रता दिवस पर सकारात्मक और प्रेरणीय खबर क्षेत्र के गांव रीड़ी से आई है। गांव में विभिन्न वर्गों के सर्वाधिक छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा के केंद्र विद्या मंदिर के विकास में सहयोग देकर गांव के युवाओं ने एक मिसाल पेश की है। गांव के विभिन्न सरकारी नौकरियों में सेवारत युवाओं ने सरकारी स्कूल के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया है। गांव के सरकारी कर्मचारियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसी के माध्यम से राउमावि के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने के बारे में चर्चा की गई। वरिष्ठ अध्यापक रमेश शर्मा व ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने इस ग्रुप के माध्यम से मुहीम प्रारंभ की। प्रति सदस्य ने 11 की हजार राशि अंशदान के रूप में देना स्वीकार किया गया और इसी राशि से बनकर तैयार हुए भव्य द्वार का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ कर्मचारी शिक्षक पूर्णमल नैण ने फीता काटकर इसे स्कूल के विद्यार्थियों के हित में समर्पित किया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा व सभी का आभार जताया। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने गांव के युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणीय बताया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक  पवन शर्मा, रामकरण सिद्ध जाखड़, अध्यापक हरिराम जाखड़, व्याख्याता केसाराम जाखड़, वरिष्ठ अध्यापक गणपत कालवा, फौजी संतोष शर्मा, भंवरलाल जाखड़, भिंयाराम जाखड़, बलवीर नैण सहित ग्रामीण व स्कूली छात्र छात्राएं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। पूर्णमल ने सभी का आभार जताते हुए गांव के विकास में भागीदार बनने की बात कही। उन्होंने बताया कि भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण के साथ स्कूल में टेबल, कुर्सी भी सहयोग के रूप में भेंट दी जा चुकी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के सरकारी कर्मचारियों ने मिलकर करवाया भव्य द्वार का निर्माण, वरिष्ठ कार्मिक ने काटा फीता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि के इस भव्य द्वार का निर्माण करवाया है गांव के युवाओं ने, गुरूवार को किया लोकार्पण। (फाइल फोटो)